NEWS DESK : रांची नगर निगम के निवर्तमान उप महापौर संजीव विजयवर्गीय मंगलवार को नई दिल्ली में रांची के सांसद संजय सेठ से मुलाकात कर उन्हें रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है.
संजीव विजयवर्गीय ने इस अवसर पर कहा, "यह राँची और झारखंड के लिए गर्व की बात है कि संजय सेठ ने रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया है. उनकी नेतृत्व क्षमता और अनुभव से देश की रक्षा व्यवस्था को और भी मजबूती मिलेगी."
संजय सेठ ने विजयवर्गीय की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा, "मुझे इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाने का अवसर मिला है,और मैं इसे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाऊंगा. राँची और झारखंड के विकास के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा."
इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने राँची और झारखंड के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की. विजयवर्गीय ने उम्मीद जताई कि संजय सेठ के नेतृत्व में राँची और झारखंड के युवाओं के लिए नए अवसर उत्पन्न होंगे.
संजय सेठ के राज्य मंत्री बनने से राँची और पूरे झारखंड में हर्ष का माहौल है. सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्कृष्ट योगदान की कामना की है.
यह मुलाकात रांची के नागरिकों के लिए गर्व और सम्मान का क्षण रही, जिसमें संजय सेठ के राज्य मंत्री बनने की खुशी को साझा किया गया.
