DELHI : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली में हो रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शोक की लहर फैल गयी है। दिग्गज समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के निधन से सभी मर्माहत हैं। इस बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए नेताजी को याद किया है।
लालू यादव ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा है कि 'समाजवादी वटवृक्ष सपा संरक्षक आदरणीय मुलायम सिंह जी के निधन की खबर से मर्माहत हूँ। देश की राजनीति में एवं वंचितों को अग्रिम पंक्ति में लाने में उनका अतुलनीय योगदान रहा।उनकी यादें जुड़ी रहेगी।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।विनम्र श्रद्धांजलि।'
समाजवादी वटवृक्ष सपा संरक्षक आदरणीय मुलायम सिंह जी के निधन की खबर से मर्माहत हूँ। देश की राजनीति में एवं वंचितों को अग्रिम पंक्ति में लाने में उनका अतुलनीय योगदान रहा।उनकी यादें जुड़ी रहेगी।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।विनम्र श्रद्धांजलि।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd)October 10, 2022
वहीं दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हो रही आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दिग्गज समाजवादी नेता को शिद्दत के साथ याद किया गया। बैठक के पहले सांसद और पार्टी प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि उनका निधन भारतीय राजनीति में एक अपूरणीय क्षति है। एक युग ही खत्म ही हो गया । वे वंचित समाज की आवाज थे। वे लोहिया-जेपी और कर्पूरी की विरासत थे। उनका हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से गहरा संबंध था।उनका चला जाना देश की राजनीति में ऐसा क्षण है जहां लोगों को लग रहा है कि उनके बीच का कोई अपना चला गया है। करोडों समाजवादी इस निधन से दुखी हैं।
आरजेडी नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि 'नेताजी' के जाने से पूरा देश और आरजेडी परिवार दुखी है। भगवान उनके परिवार और पूरे समाजवादी कुनबे को दुख सहने की ताकत दें। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने जो काम किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
दिल्ली से संपादक अशोक मिश्र की रिपोर्ट ...

