DESK : कॉमेडी किंग कपिल शर्मा प‍िछले कुछ द‍िनों से अपनी आने वाली फिल्‍म ‘ज़्विगाटो’ को लेकर सुर्खियों में हैं। अप्लॉज एंटरटेनमेंट और फिल्ममेकर नंदिता दास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ज़्विगाटो’ टोरंटो इंटरनेशनल फेस्टिवल और 27वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी द‍िखाई जा चुकी है। अपने कंटेंट के ल‍िए तारीफें पा रही इस फिल्‍म का आखिरकार ट्रेलर र‍िलीज हो चुका है। इस फिल्म में कपिल शर्मा डिलीवरी बॉय के किरदार में नजर आ रहे हैं।

फिल्ममेकर नंदिता दास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ज़्विगाटो’ टोरंटो इंटरनेशनल फेस्टिवल और 27वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी द‍िखाई जा चुकी है। कपिल शर्मा इस फिल्‍म में एक फूड ड‍िलेवरी बॉय के रूप में नजर आ रहे हैं। लेकिन कपिल की ये फिल्‍म उनके च‍िर-परिच‍ित अंदाज में आपको हंसाएगी नहीं, बल्‍क‍ि एक बेहद खूबसूरत कहानी द‍िखाएगी।

टीवी पर अपनी कॉमेडी से फैंस को गुदगुदाने वाले कपिल शर्मा अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। 'ज्विगाटो' के ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि कपिल ने अपनी एक्टिंग को काफी इंप्रूव कर लिया है।