रांची : टीटॉस रेस्टुरेंट में गोलीबारी, गोली लगने पर वेटर की मौत, गैंगस्टर प्रिंस खान पर शक

Edited By:  |
ranchi ranchi

रांची:राजधानी के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के लोधमा रोड पर कुतियातु चौक के पास बेखौफ अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है. महिलाओं ने टीटॉस रेस्टुरेंट में घुसकर शनिवार रात हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. गोलीबारी की घटना में वेटर मनीष गोप की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गयी. वारदात को अंजाम देकर सभी अपराधी मौके से फरार हो गया. इस वारदात के पीछे प्रिंस खान का हाथ होने की आशंका जतायी जा रही है.

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने टीटॉस रेस्टुरेंट में4 राउंड फायरिंग की, उसके बाद बड़े आराम से चलते बने. जानकारी के अनुसार अपराधी रेस्टुरेंट संचालक राजकुमार गोप को मारने के इरादे से पहुंचे थे, लेकिन वेटर मनीष गोप को गोली लग गई. जिस कारण उसकी मौत हो गई. मामले में जानकारी सामने आई है कि बीते 25 दिसंबर को रेस्टुरेंट संचालक को गैंगस्टर प्रिंस खान द्वार व्हाट्सएप के जरिए धमकी दी गई थी, व्हाट्सएप मैसेज के साथ ऑडियो मैसेज के जरिए भी धमकी दी गई थी.

इस पूरी घटना के पीछे आशंक जताई जा रही है कि इस हत्याकांड के पीछे प्रिंस खान का हाथ हो सकता है. वहीं, इस पूरी घटना के उद्भेदन को लेकर टेक्निकल सेल फोरेंसिक की टीम भी पहुंची और मामले में सभी साइंटिफिक एविडेंस कलेक्ट किया. वहीं,कई थानों के पुलिस के साथ सिटी एसपी और कोतवाली डीएसपी ने भी मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. मामले में कुछ लोगों को डिटेन भी किया गया है. इसके साथ ही पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिला है जिसके जरिए अपराधियों के शिनाख्त का भी प्रयास किया जा रहा है.

मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही इस पूरी वारदात का उद्भेदन कर लिया जाएगा.