Hindi News / पुलिस की जवाबी फायरिंग में राहुल दुबे गैंग के एक सदस्य को लगी...

रामगढ़ में मुठभेड़ : पुलिस की जवाबी फायरिंग में राहुल दुबे गैंग के एक सदस्य को लगी गोली,सदर अस्पताल रेफर

Edited By:  |
ramgarh mein muthbhedh ramgarh mein muthbhedh

रामगढ़: जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक अपराधी को गोली लग गई है.घायल अवस्था में उसे रामगढ़ सदर अस्पताल रेफर किया गया. पुलिस नेमौके से दो पिस्टल बरामद किया गया है. मुठभेड़ की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, पतरातु एसडीपीओ गौरव गोस्वामी घटनास्थल पहुंचकर घटनाक्रम का जायजा लिया.

हथियार सप्लाई करने से पहले पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि राहुल दुबे गैंग के सदस्यों द्वारा लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था. घटना की रोकथाम के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है. एसआईटी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के सदस्य अपने साथियों को हथियार सप्लाई करने वाले हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है.

घटना को अंजाम देने से पहले एसआईटी ने दिखाई तत्परता

इसी सूचना पर एसआईटी टीम रिवर साईड दो मुहानी पहुंची, जहां अपराधियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी. हालांकि, पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए,जिसके बाद अपराधी भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गिद्दी रैली गढ़ा के शन्नी सिंह नाम के अपराधी के पैर में गोली लग गई. जिससे वह घायल होकर घटनास्थल पर गिर गया.

वहीं, मुठभेड़ में इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह, भदानीनगर ओपी प्रभारी मो. अख्तर अली, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, पतरातु थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता,गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, कैलाश प्रसाद सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.