Hindi News / फायरिंग मामले में राहुल दुबे गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

रामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता : फायरिंग मामले में राहुल दुबे गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

Edited By:  |
ramgadh police ki badi safalta ramgadh police ki badi safalta

रामगढ़:गिद्दी सी चेकपोस्ट में हुई फायरिंग मामले में गिद्दी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मामला में संलिप्त राहुल दुबे गिरोह के एक सदस्य को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है.न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.रामगढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र हजारीबाग गिद्दी थाना अंतर्गत गिद्दी सी चेकपोस्ट में राहुल दुबे गिरोह के सदस्यों द्वारा बुलेट पर सवार दो अपराधी आकर दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोली फायरिंग करने का घटना को अंज़ाम दिया था. जिसके आरोप में गिद्दी थाना में बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया.

अन्य दो सदस्य अब भी फरार,तलाश जारी

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कांड की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग पुलिस अधीक्षक द्वारा फायरिंग कांड का उदभेदन के लिए SIT टीम का गठन किया गया था.जिसके बाद अनुसंधान के क्रम में गिद्दी थाना प्रभारी मो इक़बाल हुसैन ने गुप्त सूचना के आधार पर राहुल दुबे गिरोह के सक्रीय सदस्य मो. वारिस को उसके घर से संदेह के आधार पर आवश्यक पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. पूछताछ के क्रम में आरोपी ने फायरिंग करने की बात को स्वीकार किया है.अभियुक्त की निशानदेही पर इस कांड में फायरिंग करने में प्रयोग किया गया हथियार भी विधिवत बरामद कर लिया गया है. घटना में शामिल अन्य दो सदस्य अब भी फरार है.उसकी खोजबीन जारी है.