Ram Setu Teaser Out : सामने आया अक्षय का अनोखा लुक, फैंस हुए एक्साइटेड

Edited By:  |
Ram Setu Teaser Out Ram Setu Teaser Out

DESK : बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने बहुचर्चित फिल्म राम सेतु का टीजर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है। नवरात्रि के खास अवसर पर अक्षय कुमार ने फैंस को खास तोहफा दिया है। दरअसल, फिल्म ‘राम-सेतु’ से खिलाड़ी कुमार का नया लुक आउट कर दिया गया है। इस फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं।

अक्षय कुमार का लुक देखकर फैंस में खलबली मच गई है। इसमें आप देख सकते हैं कि वो कहीं देख रहे हैं और एक गहरी सोच में डूबे हुए हैं। अक्षय कुमार के चेहरे पर दाड़ी नजर आ रही हैं जिसमें वो काफी जच रहे हैं। अक्षय कुमार ने अपने लुक को इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। अक्षय कुमार ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘राम सेतु की पहली झलक’, सिर्फ आपके लिए। आपको पसंद आएगा। जरूर बताएं।’

टीजर वीडियो में अक्षय एक दम एक्शन अवतार में एक खास मिशन को अंजाम देते हुए नजर आ रहे हैं। ये मिशन है राम सेतु को बचाने का मिशन जिसके लिए उनके पास महज 3 दिन हैं। अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’ दीवाली पर यानी की 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राम सेतु में अक्षय कुमार के साथ-साथ जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा के साथ नजर आएंगी।


Copy