रांची : अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में 13 करोड़ लोगों तक अक्षत पूजित कलश के माध्यम से निमंत्रण दिया जा रहा है. इसी को लेकर झारखंड में भी 30 लाख लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है.


राजधानी रांची स्थित चुटिया राम मंदिर में आज से इसकी शुरुआत हो गई है. विश्व हिन्दु परिषद और आरएसएस के द्वारा आज से 15 जनवरी तक अयोध्या से लाये गए अक्षत के द्वारा निमंत्रण दिया जाएगा. लगभग 5000 टोलियों में बंट कर पंचायत स्तर पर यह कार्य शुरू कर दिया गया है. निमंत्रण पाकर लोग अपने आप को बेहद सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं. वहीं आरएसएस एवं विहिप के लोग भी अपने आप को बेहद सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं.


गौरतलब है कि 22 जनवरी को भगवान श्रीराम अयोध्या में अपने नये भवन में विराजेंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत करीब 8000 संत महंत के साथ अन्य क्षेत्रों के गणमान्य लोग शामिल होंगे.