पूर्णिया के वरिष्ठ रंगकर्मी को मिला अकादमी अवार्ड : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार के 6 हस्तियों को किया सम्मानित

Edited By:  |
Reported By:
purnia ke varishth rangkarmi ko mila acadamy award purnia ke varishth rangkarmi ko mila acadamy award

पूर्णिया : दिल्ली के विज्ञान भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के द्वारा पूर्णिया के वरिष्ठ रंगकर्मी मिथिलेश राय को संगीत अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मिथिलेश राय को निर्देशन के लिए अकादमी अवार्ड से नवाजा गया है।विगत कई सालों से बिहार झारखंड के केंद्रीय कारा में कैदियों की जीवन शैली में सुधार के लिए यह कार्यरत रहे है।इन्होंने सैकड़ो नुक्कड़ नाटक,स्टेज नाटक का निर्देशन भी किया है।

बताया जा रहा है कि इसके पूर्व भी मिथिलेश राय को बिहार संगीत नाटक अकादमी 2017 का सम्मान मिल चुका है। पुरस्कार मिलने के बाद मिथिलेश राय ने कहा कि महामहिम के हाथों पुरस्कार ग्रहण करना एक गौरवशाली क्षण रहा।


इस समारोह में बिहार से भी 6 हस्तियों को शामिल किया गय। बिहार के चर्चित नाटककार और रंगकर्मी हृषीकेश सुलभ, लोकगायिका रंजना झा, चर्चित ठुमरी गायिका कुमुद झा दीवान, वरिष्ठ अभिनेता नीलेश्वर मिश्रा, वरिष्ठ नाट्य निर्देशक मिथिलेश राय और दरभंगा घराने के वरिष्ठ ध्रुपद गायक तथा इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय के संगीत शिक्षक पंडित प्रेम कुमार मल्लिक को उनकी विधाओं के लिए राष्टीय पुरस्कार दिया गया। इनलोगों को देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अवार्ड से सम्मानित किया।


Copy