पटना। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर से दूल्हा बनने जा रहे हैं। वे कल डा गुरप्रीत कौर के साथ शादी करेंगे। शादी समारोह उनके चंडीगढ स्थित आवास पर होगा। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी शामिल होंगे। भगवंत मान की यह दूसरी शादी है।
भगवंत मान की उम्र इस समय 48 साल की है। यह उनकी दूसरी शादी होगी। उनका अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से 6 साल पहले तलाक हो चुका है। उनके 2 बच्चे हैं जो अपनी मां के साथ अमेरिका में रहते हैं।
चंडीगढ में होने वाले इस शादी समारोह में अरविन्द केजरीवाल सहित कई वीआईपी के शामिल होने की संभावना है।
