पटना। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री से उनके दुर्व्यवहार के लिए तत्काल बिना शर्त माफी और इस्तीफे की मांग की है। IMA ने पंजाब के मुख्यमंत्री से तुरंत हस्तक्षेप करने और मंत्री के खिलाफ तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की। IMA ने इस संबंध में एक प्रेस रिलीज जारी किया है।पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री को कहा- बिना शर्त माफी मांगें और इस्तीफा दें...जानिए मामले को...

क्या था मामलापंजाब के स्वास्थ्य मंत्री को कहा- बिना शर्त माफी मांगें और इस्तीफा दें...जानिए मामले को...शुक्रवार को पंजाब के फरीदकोट में स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा ने गुरु गोविंद सिंह मेडिकल अस्पताल का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों के उपयोग में आने वाले गद्दों का भी निरीक्षण किया और गद्दों की खराब स्थिति देखकर कुलपति को उन पर लेटने के लिए कहा। कुलपति के साथ किये गए इस व्यवहार से IMA नाराज है।