जमशेदपुर: झारखंड के प्रधान स्वास्थ्य सचिव आज अचानक एमजीएम अस्पताल पहुंच गये. एमजीएम अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड आईसीयू वार्ड समेत तमाम विभागों का निरीक्षण किया. अस्पताल में प्रधान स्वास्थ्य सचिव को देखकर अफरा तफरी मच गई.

अस्पताल में खराब व्यवस्था पर भड़के स्वास्थ्य सचिव, लगाई फटकार

प्रधान स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार मंगलवार को अचानक जमशेदपुर स्थित एमजीएम पहुंच कर अस्पताल का जायजा लिया. अस्पताल में निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई खामियां पाई. इसके बाद वे अधीक्षक और उपाधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई. वहीं प्रधान स्वास्थ्य सचिव ने

एमजीएम अस्पताल में बना रहे नई बिल्डिंग को भी देखा. मीडिया से बात करते हुए प्रधान स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार ने कहा कि अस्पताल में काफी खामियां हैं. पर इसे दूर करने की जरूरत है. राज्य सरकार के द्वारा अस्पताल के रख रखाव के लिए पैसा भी भेजा जा रहा है. इसके बाद व्यवस्था खराब है. वहीं उन्होंने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर व्यवस्थाएं नहीं सुधरी तो कई विभाग पर कार्रवाई भी हो सकती है और ट्रांसफर भी किया जा सकता है.