गढ़वा: बड़ी खबरगढ़वा से जहां बरडीहा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की का अपहरण कर तीन दिनों तक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 3 लोगों को थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज था.
एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने बरडीहा थाना में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि एसपी के निर्देश पर टीम गठित की गई थी. टीम के द्वारा विशेष अभियान चलाकर सघन छापेमारी कर इस कांड में शामिल मुख्य अभियुक्त मो. इरशाद खान को गिरफ्तार किया गया. इसके निशानदेही पर इस कांड में शामिल पलामू जिला निवासी अभियुक्त के जीजा शेख इबरार तथा उसके दोस्त सरवर खान को भी गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.
