दरभंगा में छठे चरण के मतदान के गिनती के दौरान ही शिवधारा स्थित बाजार समिति मतगणना केंद्र पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गया। जिसमें एक प्रत्याशी घायल हो गए है। दोनों पक्ष में हो रहे मारपीट को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

इस दौरान मौके पर मौजूद सभी पुलिसकर्मी तलाशा देखने में मशगूल दिखे। मौके पर मौजूद लोगों ने ही दोनों पक्षो के लोगो को अलग किया। सदर प्रखंड के सारामोहनपुर पंचायत समिति के पद पर अपना भाग्य आजमा रहे मिथलेश महतो अपनी हार की घोषणा के बाद अपना आपा खो दिया और अपना हार का ठीकरा पंच पद पर भाग्य आजमा रहे संजय कुमार महतो से मतगणना कक्ष में ही उलझ पड़े।

जिसके बाद दोनों पक्ष मतगणना कक्ष से बाहर निकले और बीच सड़क पर मारपीट करने लगे। जिसके बाद मौके पर उपस्थित लोगों ने ही दोनों को अलग किया। इस हाथापाई में संजय कुमार महतो घायल हो गए।