जमशेदपुर:-जमशेदपुर के वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. जमशेदपुर की गोलमुरी पुलिस ने चोरी की छह गाड़ियों के साथ नौ लोगों को गिरफ्तार किया है.


गिरफ्तार लोगों में गोलमुरी टुइलाडुंगरी 125 बी ब्लॉक निवासी अमित मुंडा उर्फ टोंटो, बर्मामाइंस हनुमान मंदिर के पास रहने वाले बिट्टू कालिंदी, टुइलाडुंगरी निवासी सागर कालिंदी, टुइलाडुंगरी निवासी बासुदेव बेहरा, टुइलाडुंगरी निवासी रवि महानंद, सिदगोड़ा टाटा लाइन निवासी अमित लोहरा उर्फ गोलू, बर्मामाइंस निवख़सी रोहित कुमार जायसवाल उर्फ धरती, गुरमित उर्फ गोलू और चाईबासा निवासी पंकज शर्मा शामिल है. उनके पास से होंडा साइन संख्या जेएच 05 सीएच 27907, हीरो डिलक्स ओआर 14 टी 0602, स्कूटी जेएच 05 एयू 8581, हीरो होंडे स्पलेंडर प्लस जेएच 05जे 9671, एक्टिवा जेएच 05डीइ 4586 और हीरो स्प्लेंडर प्लस जेएच 05 जी 0776 को जब्त किया है. गोलमुरी थाना प्रभारी राजीव रंजन के नेतृत्व में अवर निरीक्षक की टीम कुंदन कुमार सिंह, रितेश तिग्गा, गोपाल कृष्णा, निलेश कुमार, अरविंद कुमार और आरक्षी दिलीप कुमार राम ने सबको पकड़ा है.