PATNA- पीएम मोदी 12 जुलाई को झारखंड और बिहार यात्रा पर आ रहे हैं। इसको लेकर आज उन्होंने कई सारे ट्वीट्स किए। इसमें उन्होंने बारी—बारी से बिहार और झारखंड वासियों से जानकारी साझा करते हुए संबोधित किया है।

पहला : बिहार विधान सभा के शताब्दी समारोह के समापन समारोह के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कल 12 जुलाई की शाम पटना में होगी. विधानसभा संग्रहालय की आधारशिला भी रखी जाएगी।

दूसरा : देवघर में कल होने वाले कार्यक्रम में कई सड़क, रेल और बुनियादी कार्यों का भी शुभारंभ होगा या उनका शिलान्यास किया जाएगा. इन कार्यों से वाणिज्य और कनेक्टिविटी में वृद्धि होगी। इन कार्यों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

तीसरा : बैद्यनाथ धाम, देवघर हमारे लिए सबसे पवित्र स्थलों में से एक है। यह दुनिया भर से लोगों को आकर्षित करता है। कार्यक्रम के दौरान कल मंदिर में विकास परियोजना के कुछ घटकों का उद्घाटन किया जाएगा जिससे आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

नीतीश—तेजस्वी सहित पीएम मोदी के मंच पर बैठेंगे बिहार के 9 वीआईपी नेता, पटना में डेढ़ घंटे रहेंगे प्रधानमंत्री

पीएम मोदी 12 जुलाई को बिहार और झारखंड यात्रा पर आ रहे हैं। देवघर में एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री बाबाधाम मंदिर में पूजा पाठ करने जाएंगे। शाम लगभग 5 बजे पटना में विधानसभा शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राज्यपाल भागू चौहान, विधान सभा अध्यक्ष विजय सिन्हा सहित कुल नौ लोग बैठेंगे।

एक नजर में जानिए पीएम मोदी की पटना यात्रा को

12 जुलाई को पटना आएंगे पीएम शाम 5:20 पर प्रधानमंत्री एयरपोर्ट पहुंचेंगे

शाम 5:55 पर एयरपोर्ट से विधानसभा परिसर पहुंचेंगे

6:00 बजे बिहार विधानसभा में बने शताब्दी स्मृति स्तंभ का उद्घाटन

6:09 बजे विधानसभा के लिए नए संग्रहालय का शिलान्यास

इसके बाद गिने-चुने माननीय का भाषण होगा

शाम 7:05 बजे पर दिल्ली के लिए रवाना होंगे

बताते चले कि प्रोटोकॉल के मुताबिक, पहले स्वागत भाषण बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा का होना है। हालांकि समय के अभाव में बस कुछ चुनिंदा लोगों को ही बोलने का अवसर मिल सकता है। इसमे सीएम, राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष का ना शामिल है।