DEOGHAR : आज पीएम मोदी झारखंड यात्रा पर आ रहे हैं। बाबा नगरी देवघर पूर्ण रूप से नमो—नमो के रंग में रंग चुका है। पीएम मोदी की भव्य स्वागत के लिए देवघर सज—धज कर तैयार है। प्रधानमंत्री एयरपोर्ट और एम्स सहित कई परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। इससे पहले कल शाम में बाबा मंदिर परिसर एक लाख से अधिक दीप जलाकर पीएम मोदी को संदेश दिया गया। जानकारों की माने तो आज झारखंड को पीएम मोदी कई सौगात देने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इसके साथ ही 2024 लोक सभा की तैयारियां शुरू हो चुकी है।
JHARKHAND उद्घाटन
1. देवघर हवाईअड्डा 2. एम्स, देवघर 3. बाबा बैद्यनाथ धाम पर्यटन विकास 4. रांची-महुलिया सेक्शन छह लेन 5. बरही में नया एलपीजी प्लांट 6. गढ़वा-महुरिया (66 किमी) रेल लाइन दोहरीकरण
JHARKHAND शिलान्यास
1. हरिहरगंज से पड़वा मोड 4 लेन 2. पाल्मा से गुमला सेक्शन फोर लेन 3. रेहला-गढ़वा बाईपास 4. रांची कचहरी चौक से पिस्का मोड़ एलिवेटेड कॉरिडोर 5. इटकी आरओबी 6. एनएच-75ई का चौड़ीकरण 7. रांची स्टेशन का पुनर्विकास
देवघर एयरपोर्ट से बड़े, इलाके को मिलेगी सुविधा
झारखंड- देवघर, गिरिडीह, धनबाद, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, कोडरमा
बिहार- भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, लखीसराय, खगड़िया आदि
बंगाल- वर्द्धमान, मालदा।
