PM Modi in Bihar LIVE : बेगूसराय में PM मोदी की हुंकार,सुन रहा पूरा बिहार, करोड़ों की योजनाओं की दी सौगात

Edited By:  |
 PM Modi in Bihar LIVE PM Modi's roar in Begusarai, entire Bihar is listening, gifted with schemes worth crores  PM Modi in Bihar LIVE PM Modi's roar in Begusarai, entire Bihar is listening, gifted with schemes worth crores

PM Modi in Bihar : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार दौरे पर हैं। औरंगाबाद के बाद अब PM मोदी, CM नीतीश के साथ बेगूसराय की सभा में पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने एक लाख 62 हजार करोड़ की 45 परियोजनाओं का उद्घाटन बटन दबाकर किया। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार समेत दोनो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा मौजूद रहे। पीएम मोदी के इस दौरे को बिहार में लोकसभा चुनाव का शंखनाद माना जा रहा है। ऐसा पहली बार होगा जब 5 दिन के भीतर प्रधानमंत्री मोदी दो बार बिहार दौरे पर रहेंगे। आज औरंगाबाद और बेगूसराय के दौरे के बाद 6 मार्च को पीएम बेतिया में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

PM मोदी ने कहा कि 2005 के पहले जैसे हालात होते तो ऐसी परियोजनाओं की घोषणा करने से पहले पांच बार सोचना पड़ता। 2010 से पहले रेलवे के संसाधनों को कैसे लूटा गया ये पूरा बिहार जानता है। लेकिन आज पूरी दुनिया में रेलवे के आधुनिकीकरण की चर्चा हो कर रही है। बिहार ने परिवारवाद का दंश सहा है। सामाजिक न्याय और परिवारवाद एक-दूसरे का घोर विरोधी हैं।

विकसित बिहार के संकल्प के साथ आया हूं बेगूसराय बोले PM

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं आज विकसित बिहार के संकल्प के साथ बेगूसराय आया हूं। यह मेरा सौभाग्य है कि इतनी विशाल संख्या में आप (जनता) आएं। आपके दर्शन करने का मुझे सौभाग्य मिला है। बेगूसराय की यह धरती प्रतिभावान युवाओं की धरती है। इस धरती ने देश के किसान और मजदूर को मजबूत किया है। आज इस धरती का पुराना गौरव फिर लौट रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि आज यहां से बिहार सहित पूरे देश के लिए एक लाख 60 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन हुआ है। पहले ऐसे कार्यक्रम दिल्ली के विज्ञान भवन में होते थे। लेकिन, आज मोदी दिल्ली को बेगूसराय ले आया है। 30 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट केवल मेरे बिहार के लिए है। एक ही कार्यक्रम में सरकार का इतना बड़ा निवेश ये दिखाता है कि भारत सरकार का सार्मथ्य कितना बढ़ रहा है।

अबकी बार NDA सरकार 400 पार

PM नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि आज की यह परियोजनाएं बिहार में सुविधा और समृद्धि का रास्ता बनाएगा। बच्चा-बच्चा, गांव और शहर पूरे विश्वास से कहा रहा है कि अबकी बार एनडीए सरकार 400 पार। साथियों 2014 में जब आपने एनडीए को सेवा का अवसर दिया तब मैं कहता था पूर्वी भारत विकास होना चाहिए। इतिहास गवाह है कि जब-जब बिहार और पूर्वी भारत का विकास हुआ तब तक भारत सशक्त हुआ। मैं जनता से कहता हूं कि बिहार विकसित होगा ताे देश भी विकसित होगा।

बिहार के मेरे भाई-बहन आप मुझे बहुत अच्छी तरह जानते हैं। मैं फिर से कहता हूं कि यह वादा नहीं है। यह मिशन है। यह संकल्प है। आज जो प्रोजेक्ट बिहार को मिले हैं, वह विकास के दिशा में ही सशक्त कदम हैं। ऊर्जा, उर्वरक और कनेक्टिविटी यही तो विकास का आधार है। खेती हो या उद्योग, सबकुछ इन्ही पर निर्भर करता है। जब इनपर तेजी से काम होता है तो रोजगार के अवसर भी बढ़ता है। बरौनी के कारखाना बंद पड़ा था। इसे मैंने फिर से चालू करने की गारंटी ली थी। मोदी ने अपनी गारंटी पूरी कर दी। इससे समस्त किसानों को लाभ मिलेगा।

बेगूसराय में CM नीतीश ने किया PM का स्वागत

उलाव हवाई अड्डा में आयोजित कार्यक्रम में CM नीतीश कुमार ने मंच पर उनका जोरदार स्वागत किया। बेगूसराय में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि पीएम मोदी यहां पधारें हैं। और, आगे भी यहां आएंगे। जनता से उन्होंने कहा कि एक बात जान लीजिए कि अब आपलोगों को कह देना चाहते हैं कि इस बार लोकसभा चुनाव में भारी और बहुत बड़ी संख्या में लोग एनडीए सरकार को वोट देंगे। और, 400 से ज्यादा सीट से जीतएंगे। भाई हम बीच में इधर-उधर हो गए थे लेकिन हम फिर से आ गए हैं। हमेशा के लिए एनडीए में आ गए हैं। गिरिराज सिंह जी हमारे साथ ही न थे, 2005 से लेकर अब तक कितना काम हुआ था। पीएम मोदी लोगों को प्रेरित कर रहे हैं आप कितना आगे बढ़िएगा। पीएम मोदी का सभी लोग खड़ा होकर स्वागत करें।

बेगूसराय में गरजे गिरिराज...

बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि रामलला को अयोध्या में स्थापित करने के बाद अब पीएम सीता की नगरी में पधार रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े जननेता के सम्मान में आज बेगूसराय की धरती पर भीड़ उमड़ परी है। गिरिराज सिंह ने कहा कि मिथिला की भूमि पर आपका स्वागत है। आपको बेगूसराय की जनता आशीष देने आई है। आपने छह लेन का पुल दिया, एनटीपीएसी दिया। गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री की खूब तारीफ की।

लाइव अपडेट जारी

जब-जब PM मोदी आएंगे, बिहार को चमकाएंगे : हरदीप सिंह

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि आज का दिन बिहार के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। आज एक लाख 62 करोड़ के 45 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण होने जा रहा है। जिसमें 13 प्रोजेक्ट्स सिर्फ बिहार के लिए हैं। ये योजनाएं बिहार के लिए मील का पत्थर साबित होगी। भारत की अर्थव्यस्था दिनों बहुत तेजी से बढ़ रही है। ऑयल और गैस की आपूर्ति के लिए हमारा देश दूसरों पर निर्भर रहा है। लेकिन इन परियजोनाओं से देश के तेल-गैस उत्पादन में 60 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। हरदीप पुरी ने आगे कहा कि अंत्योदय हमारा आदर्श है। भारत इकलौता देश है जहां पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए है। पेट्रोल 13 रूपए और डीजल के दाम 16 रूपए कम हुए हैं। एलपीजी सिलेंडर के दाम भी 200 रूपए कम हुए हैं।


Copy