BJP का राष्ट्रीय अधिवेशन : बिहार भाजपा को मिला PM मोदी का गुरुमंत्र, अगले 100 दिनों का सेट किया टारगेट, आम चुनाव का खींचा रोडमैप

Edited By:  |
Reported By:
 PM Modi gave Gurumantra to Bihar BJP in the national convention of BJP  PM Modi gave Gurumantra to Bihar BJP in the national convention of BJP

NEW DELHI :नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले दिन शनिवार की सुबह बिहार भाजपा के पदाधिकारियों को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा सहित अन्य केन्द्रीय नेताओं का मार्गदर्शन मिला।


BJP का राष्ट्रीय अधिवेशन

इस बैठक में बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, क्षेत्र संगठन मंत्री नागेन्द्र जी, संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, कलस्टर प्रभारियों व पूर्व मंत्री मंगल पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया, सिद्वार्थ शंभू, राजेन्द्र सिंह, सरोज रंजन पटेल, प्रदेश मंत्री संतोष रंजन राय, बिक्रम सिंह और रत्नेश कुशवाहा, विधायक ई. शैलेन्द्र, राणा रणधीर, पिंकी कुशवाहा और जीवेश मिश्रा आदि वरीय पदाधिकारी शामिल हुए।

बिहार भाजपा को PM मोदी का गुरुमंत्र

बिहार भाजपा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर एक वोटर को 2014 के पहले और बाद के भारत के बारे में बताएं। फर्स्ट टाइम वोटर के पास भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत से जाएं और उनसे सम्पर्क कर पहले और आज के भारत का फर्क समझाएं। उन्होंने कहा कि महिला वोटर हमारे लिए केवल वोटर नहीं बल्कि सम्मान की पात्र हैं। उनसे सघन संपर्क कर केन्द्र सरकार के कार्यों से उन्हें अवगत कराएं।

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि विपक्ष इस चुनाव में तू-तू-मैं-मैं की राजनीति ज्यादा करेगा। मगर गरीब कल्याण को लेकर हमारा कैंपेन चलेगा। विकास और दुनिया में भारत को उच्च स्थान पर प्रतिष्ठापित करना हमारा मुद्दा होगा। विगत 10 वर्षों में भ्रष्टाचार मुक्त और आरोपमुक्त तथा विकास के प्रतीक के तौर केन्द्र सरकार की जो छवि रही है, उसके आधार पर चुनाव अभियान को केन्द्रित करना है।

आम चुनाव का खींच दिया रोडमैप

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि गांव सम्पर्क अभियान के तहत हम देश के 7.5 लाख गांवों तक पहुंचने में सफल रहे हैं। देश के 10 लाख 46 हजार बूथों में से 8.5 लाख बूथों पर सम्पर्क करने में हमें सफलता मिली है। ‘सबका साथ, सबका विकास’ के ध्येय के साथ गरीब, युवा, महिला और किसानों तक हमने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाया है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के तहत विगत चुनाव में हारे उन 161 लोकसभा क्षेत्रों में केन्द्रीय मंत्रियों के 430 से अधिक प्रवास आयोजित किए गए हैं। इस बार इनमें से काफी सीटें जीतने में भाजपा कामयाब होगी। महिलाओं के स्वयं सहायता ग्रुप और एनजीओ के ग्रुप के साथ भी बड़े पैमाने पर सम्पर्क अभियान चलाना है। आने वाले 100 दिनों में भाजपा कार्यकर्ता सीधे बूथ को टारगेट कर विकास की बातें जन-जन तक पहुंचाएं।


Copy