पटना। 14 जुलाई को चार देशों का शिखर सम्मेलन I2U2 आयोजित हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी I2U2 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा इज़राइल के प्रधानमंत्री यायर लापिड, UAE राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शामिल होंगे। I2U2 का पहला लीडर्स समिट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 14 जुलाई 2022 को होगा।14 जुलाई को I2U2 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे...अमेरिका, इजराइल, यूएई के राष्ट्राध्यक्ष करेंगे शिरकत...

चार देशों के इस ऑनलाइन शिखर सम्मेलन को ‘आई2यू2’ नाम दिया गया है। चारों नेता शिखर सम्मेलन के दौरान खाद्य सुरक्षा संकट और सहयोग के अन्य क्षेत्रों को लेकर चर्चा करेंगे।