पटना। देश को अगले कुछ दिनों में पहले नये राष्ट्रपति और फिर नये उपराष्ट्रपति मिलेंगे। एक ओर सोमवार को राष्ट्रपति के चुनाव के मतदान हुआ तो दूसरी ओर एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति के लिए उम्मीदवार के रुप में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने समय प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद थे।नामांकन के बाद पीएम मोदी ने दी बधाई तो धनखड ने कहा- मैं PM का आभारी, उन्होंने मुझे ये अवसर दिया..

नामांकन के बाद प्रधानमंत्री ने व्यक्तिगत बधाई देने के साथ ट्विटर पर भी उन्हें बधाई दी और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे उत्कृष्ट और प्रेरणा देने वाले उपराष्ट्रपति होंगे।नामांकन के बाद पीएम मोदी ने दी बधाई तो धनखड ने कहा- मैं PM का आभारी, उन्होंने मुझे ये अवसर दिया..

इस बीच नामांकन दाखिल करने के बाद जगदीप धनखड ने कहा कि मैं किसान के घर में पैदा हुआ हूं, कक्षा 6 में पढ़ने के लिए 6 किमी पैदल गया, स्कॉलरशिप के जरिए आगे की पढ़ाई किया और आज साधारण किसान का बेटा नामांकन दाखिल करके आया है। मैं PM का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे ये अवसर दिया।नामांकन के बाद पीएम मोदी ने दी बधाई तो धनखड ने कहा- मैं PM का आभारी, उन्होंने मुझे ये अवसर दिया..

उन्होंने कहा कि मेरा निरंतर प्रयास रहेगा कि प्रजातांत्रिक मूल्यों की बढ़ोतरी हो। मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि एक साधारण व्यक्ति को इस प्रकार का अवसर मिलेगा।