पटना। बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक इस समय तेलंगाना में चल रही है। कार्यकारिणी की आज पहला दिन है। देश भर से बीजेपी के नेता इस बैठक में भाग लेने के लिए तेलंगाना पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में शामिल होने हैदराबाद कन्वेंशन सेंटर पहुंचे. जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस बैठक को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए हैदराबाद पहुंचे। इस बैठक के दौरान हम पार्टी को और मजबूत करने के उद्देश्य से कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।"शिरकत करने पीएम मोदी हैदराबाद पहुंचे...पार्टी को मजबूत करने पर होगी चर्चा...

कार्यकारिणी की बैठक की जानकारी देते हुए बीजेपी नेता वसुन्धरा राजे सिंधिया ने बताया कि आज़ादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन देश में अलग-अलग राज्यों में कैसे किया जाएगा, इसपर चर्चा हुई। उसके साथ-साथ एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम 'हर घर तिरंगा' को सफल बनाने के लिए देश को कैसे एकजुट किया जाए, इसपर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि हाल ही में उ.प्र., उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में चुनाव हुए, उसके अलावा कुछ निकाय चुनाव और उपचुनाव भी हुए हैं जिसमें भाजपा की जीत हुई। उसकी सराहना करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने PM मोदी की गरीब कल्याण नीति की सराहना की और धन्यवाद दिया।शिरकत करने पीएम मोदी हैदराबाद पहुंचे...पार्टी को मजबूत करने पर होगी चर्चा...

तेलंगाना को लेकर वसुन्धरा राजे सिंधिया ने कहा कि तेलंगाना की स्थिति पर भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में एक बयान जारी किया जाएगा। राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में संगठन की मज़बूती के लिए जो कार्यक्रम हैं उनपर चर्चा करके जानने का प्रयास किया गया कि वे आगे कैसे बढ़ रहे हैं।