पटना। भारत की महान तेज धाविका पीटी उषा अब सांसद बन गयी है। बुधवार को उन्होंने राज्यसभा सांसद के रुप शपथ ली। सभापति एम वैंकेया नायडू ने उन्हें शपथ दिलायी। शपथ लेने के बाद पीटी उषा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। पीटी उषा ने 1984 ओलंपिक खेलों में चौथा स्थान हासिल किया था। पीटी उषा को 1983 में अर्जुन अवॉर्ड और 1985 में देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। मोदी सरकार ने हाल ही उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था।

राज्यसभा के 245 में से 12 सदस्यों को राष्ट्रपति द्वारा निर्वाचित किया जाता है। कला, साहित्य, ज्ञान, खेल और सामाजिक सेवाओं में विशिष्ट योगदान देने वाले शख्स को सांसद के रूप में चुना जाता है। राज्यसभा के मनोनित होने वाले पहले खिलाड़ी महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर थे।