PK का नीतीश पर करारा हमला : बोले- लालू के राज में अपराधियों का तो इस सरकार में..... बोलबाला

Edited By:  |
Reported By:
pk ka nitish par karara hamla pk ka nitish par karara hamla

बेतिया : चुनावी राजनीतिकार और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने CM नीतीश को एक बार फिर आड़े हाथो लिया है। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बिहार में बिना पैसा दिए कोई काम नही होता है। लालू के राज में अपराधियों का बोल बाला था तो वही नीतीश राज में भ्रष्टाचारियों का बोल बाला है।

प्रशांत किशोर जन सुराज पदयात्रा के के क्रम में बेतिया के एक गांव में आम जनता को सम्बोधित करते हुए नीतीश कुमार की सुशासन सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में लालू राज में अपराधियों का बोलबाला था तो वहीँ इस सुशासन की सरकार में भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां जनता से फ्री में वोट लेती हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पार्टियां बिना काम किये ही वोट लेने आ जाती हैं और वोट लेकर चली जाती है जो अब हरगिज होने नही देंगे। अगर जनता तीसरा मोर्चा बना लिया तब इन पार्टियों का क्या होगा। साथ ही उन्होंने स्थानीय सांसद सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल पर भी जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी के नाम पर चुनाव जीतते हैं। इनकी जनता में कितनी पकड़ है,इनको खुद समझ होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में एक नया प्रयोग किया जा रहा है। कुछ लोग ये भ्रम पाले हुए हैं कि जदयू-भाजपा के खिलाफ गठबन्धन है।


Copy