पटना। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए बेहद अमर्यादित टिप्पणी कर दी है। ईडी की सोनिया गांधी से पूछताछ का विरोध कर रही कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान अधीर रंजन चौधरी ने कह दिया कि राष्ट्रपत्नी से मिलने जा रहे हैं। इसके बाद तो पूरे राजनीतिक गलियारों में भूचाल सा मच गया। बीजेपी ने इस टिप्पणी पर लोकसभा में अंदर और बाहर जमकर प्रदर्शन किया। संस्दीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने तो कहा कि ये राष्ट्र का अपमान है।राष्ट्रपति को कह दिया राष्ट्रपत्नी...बाद में कहा- गलती ने निकल गया...बीजेपी ने कहा- ये राष्ट्र का अपमान

अधीर रंजन चौधरी के इस टिप्पणी के बाद बीजेपी ने लोकसभा में भारी विरोध किया। सदन में हंगामा को देखते हुए सदन की कार्यवाही तक स्थगित करनी पड गयी। मामले की गंभीर होता देख कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की तत्काल बैठक बुलाई। पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी को भी बुलाया गया। बाद में अधीर रंजन चौधरी के 'राष्ट्रपत्नी' वाली टिप्पणी पर माफी मांगने के सवाल पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, उन्होंने माफी मांग ली है।राष्ट्रपति को कह दिया राष्ट्रपत्नी...बाद में कहा- गलती ने निकल गया...बीजेपी ने कहा- ये राष्ट्र का अपमान

अपने इस बयान पर सफाई देते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि दो दिन से जब हम विजय चौक के तरफ जा रहे थे। हमसे पूछा जा रहा था कि आप कहा जा रहे हैं। हम उनसे कह रहे थे कि हम राष्ट्रपति भवन जाना चाहते हैं और राष्ट्रपति से मिलना चाहते हैं। कल मुझसे गलती से ये(राष्ट्रपत्नी) शब्द निकला था। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि भारत की राष्ट्रपति चाहे कोई भी हो वे हमारे लिए राष्ट्रपति ही हैं। ये शब्द बस एक बार निकला है। ये चूक हुई है। अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि उन्हें उनके बयान के लिए लगाए गए आरोपों पर उन्हें सदन के पटल पर बोलने का मौका दिया जाए, उन्होंने इस पर एक पत्र भी दिया है।राष्ट्रपति को कह दिया राष्ट्रपत्नी...बाद में कहा- गलती ने निकल गया...बीजेपी ने कहा- ये राष्ट्र का अपमान

लेकिन बीजेपी इस टिप्पणी के बाद अधीर रंजन चौधरी की सफाई को मानने के लिए तैयार नहीं है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ तब से ही द्रौपदी मुर्मू कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का शिकार बनीं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कठपुतली कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही कि एक आदिवासी महिला इस देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही हैं। सोनिया गांधी द्वारा नियुक्त नेता सदन अधीर रंजन ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी के रूप में संबोधित किया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वहीं स्पष्ट रूप से लोकसभा के विपक्ष के नेता का उद्देश्य नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का अपमान करना था। जो एक स्व-निर्मित महिला हैं, एक आदिवासी पृष्ठभूमि से आती हैं। पूरा भारत उनका समर्थन कर रहा है। 'राष्ट्रपत्नी' शब्द का प्रयोग कहीं नहीं होता है।