पटना। संसद में सांसदों का निलंबन थम नहीं रहा है। गुरुवार को राज्य में 3 और सांसदों को आसन की ओर से निलंबित कर दिया गया। सदन की कार्यवाही नहीं चलने देने पर आम आदमी पार्टी के संदीप पाठक, सुशील गुप्ता और असम के सांसद अजित भुइयां शामिल हैं। इससे पहले मंगलवार को भी राज्यसभा में 19 सांसदों को निलंबित किया गया था। लोकसभा से भी 4 सांसद निलंबित हो चुके हैं।
इससे पहले अब तक जितने भी सांसद सदन से निलंबित हुए है, वे इस समय संसद परिसर में गांधी मूर्ति के निकट धरना पर बैठे हैं। ये सभी सांसद अपने निलंबन का विरोध कर रहे हैं। हालांकि इन निलंबित सांसदों ने धरना देने के लिए एक टेंट देने की मांग की थी, लेकिन उनकी यह मांग खारिज कर दी गयी।

