NIA की बड़ी कार्रवाई : नक्सली के कई ठिकानों पर की छापेमारी, मची सनसनी

Edited By:  |
Reported By:
NIA ki badi karrwai NIA ki badi karrwai

औरंगाबाद : बड़ी खबर सामने आ रही है औरंगाबाद से जहां नक्सली नेता विजय कुमार आर्य के कई ठिकानों पर NIA की टीम ने दस्तक दे दी है। NIA की टीम ने विजय कुमार आर्य के रिश्तेदारों और उनसे जुड़े लोगों के घरों में भी छापा मारा है। जानकारी मिल रही है की कुछ दिनों से विजय कुमार आर्य और उनकी बेटी शोभा कुमारी NIA के रडार पर थीं।

उपहारा थाना क्षेत्र के महेश परासी गांव में नक्सली नेता विजय कुमार आर्य के ठिकाने पर NIA की रेड जारी है। साथ ही नक्सली नेता के कई रिश्तेदार और उनसे जुड़े लोगों के यहां भी छापेमारी की जा रही है। इस छापेमारी में टीम को क्या कुछ मिला है,इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। वहीं दूसरी ओर रफीगंज थाना के चंदौल गांव में अनिल यादव के आवास पर भी NIA की रेड जारी है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार अनिल यादव नक्सलियों के लिये संदेशवाहक का काम करता था।


Copy