शर्मसार हुआ बिहार पुलिस डिपार्टमेंट : महिला सिपाही से दुष्कर्म का प्रयास, मचा हड़कंप

Edited By:  |
Reported By:
nashe me dhutt sipahi ne mahila sipahi se dushkarm ka kiya prayas, mahkme me macha hadkamp nashe me dhutt sipahi ne mahila sipahi se dushkarm ka kiya prayas, mahkme me macha hadkamp

भागलपुर : सनसनीखेज घटना सामने आई है बिहार के भागलपुर से जहां बीती रात शराब के नशे में धुत सिपाही ने महिला सहकर्मी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान ही महिला सिपाही ने अपनी आबरू बचाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। तभी शोर शराबा सुनकर मौके पर दर्जनों सिपाही आ पहुंचे और आरोपी जवान को दबोच लिया। वहीं इस घटना के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।


मामला नवगछिया न्यू पुलिस लाइन का बताया जा रहा है जहां एक ही बिल्डिंग के नीचे पुरुष और ऊपर महिला सिपाही दोनों का बैरक है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में धुत सिपाही जयबदन सिंह ने महिला सहकर्मी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान ही महिला सिपाही ने अपनी आबरू बचाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। तभी शोर शराबा सुनकर मौके पर दर्जनों सिपाही आ पहुंचे और जयबदन सिंह को धक्का मारते हुए पुरुष बैरक तक ले गए। आरोपी जयबदन सिंह रोहतास के दिनारा का रहने वाला बताया जा रहा है।


घटना की जानकारी मिलते ही तीन थानों की पुलिस न्यू पुलिस लाइन पहुंच गई और आनन फानन में देर रात बिल्डिंग के सभी पुरुष सिपाहियों को हटाकर होमगार्ड के बैरक में शिफ्ट कर दिया और आरोपी सिपाही जयबदन सिंह को हिरासत में ले लिया और मेडिकल जांच के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया जहां सिपाही जयबदन सिंह के शराब का सेवन करने की पुष्टि भी की गई। वही पुलिस महिला सिपाही को सारी बातों की जानकारी के लिए महिला थाने ले गई।

इधर सूचना नवगछिया थाना डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार पांडे नवगछिया थाना प्रभारी भारत भूषण मेजर और महिला थाना प्रभारी पूनम कुमारी को भी दे दी गई है। हालांकि इस मसले पर पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से बचते नजर आये।


Copy