नगर निगम चुनाव : धनबाद में मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने वार्ड 1 से 4 तक चलाया जनसंपर्क अभियान

Edited By:  |
nagar nigam chunaw nagar nigam chunaw

धनबाद:नगर निगम चुनाव की सरगर्मी तेज हो चुकी है. सभी मेयर प्रत्याशी क्षेत्र का दौरा कर अपने पक्ष में वोट मांग रहे हैं. मंगलवार को कतरास में मेयर पद के प्रत्याशी संजीव सिंह ने कतरास वार्ड संख्या 1 से लेकर 4 तक जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला.

वहीं, जनता मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष रोहित यादव के आवासीय कार्यालय तेतुलिया के आगाहडीह में बैठक की गई. बैठक में मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह को उन्होंने अपना समर्थन दिया.इस मौके पर संजीव सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि धनबाद नगर निगम में विकास दो भागों में बांट गया है. एक क्षेत्र सभी सुविधाओं से लैश तो हो गया लेकिन, दूसरा क्षेत्र नागरिक सुविधा के अभाव से जूझ रहा है.

संजीव सिंह ने कहा कि धनबाद नगर निगम में जैसा प्रतिनिधि होगा वैसा ही विकास होगा. जनता का समर्थन मिल रहा है. उन्हें भरोसा है कि धनबाद में अब विकास होगा.