DESK : बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की अपकमिंग हॉरर फिल्म 'शैतान' जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री करने जा रही है। 22 फरवरी 2024 को खुद अजय देवगन ने ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। फिल्म में कई साल बाद ज्योतिका भी बॉलीवुड वापसी कर रही हैं तो पहली बार अजय देवगन के साथ आर माधवन का शैतानी रूप दर्शकों का रूह कंपा देगा।



2.26 सैकेंड के 'शैतान' ट्रेलर में भरपूर सस्पेंस, डर, थ्रिलर और एंटरटेनमेंट का डोज है। फिल्म कैसी होगी ये तो रिलीज के बाद पता चलेगा लेकिन ये साफ तौर पर कहा जा सकता है कि अजय देवगन की 'शैतान' गजब होने वाली है। ट्रेलर काफी शानदार और एंटरटेनिंग है। ढाई मिनट कब बीत जाते हैं पता ही नहीं चलता है।


हॉरर फिल्म 'शैतान' का खौफनाक ट्रेलर Out, बुरे फंसे अजय देवगन

इस छोटे से ट्रेलर में अजय देवगन जहां बेबस पिता के रूप में नजर आ रहे हैं, जो अपनी बेटी को बचाने की पुरजोर कोशिश में लगे हुए हैं। वहीं आर माधवन ने अपनी काली शक्तियों से न सिर्फ उनकी बेटी पर अपना काबू पाया है, बल्कि वह उनसे ऐसी-ऐसी चीजें करवाता है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।


हॉरर फिल्म 'शैतान' का खौफनाक ट्रेलर Out, बुरे फंसे अजय देवगन

काली शक्तियों का पार्ट तो मेकर्स ने ट्रेलर में दिखाया है, लेकिन फिल्म में हॉरर पार्ट कितना है, इसके लिए आपको पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी। इस छोटे से ट्रेलर में आर माधवन ने अपने नेगेटिव किरदार से जान भर दी है। अजय देवगन और ज्योतिका और आर माधवन स्टारर ये मूवी 8 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

हॉरर फिल्म 'शैतान' का खौफनाक ट्रेलर Out, बुरे फंसे अजय देवगन

हॉरर फिल्म 'शैतान' का खौफनाक ट्रेलर Out, बुरे फंसे अजय देवगन