बिग बॉस 17 के विनर बने मुनव्वर फारूकी : मिली बंपर प्राइज मनी, रनर अप रहे अभिषेक

Edited By:  |
 Munawar Farooqui became the winner of Bigg Boss 17 Got bumper prize money, Abhishek was runner up  Munawar Farooqui became the winner of Bigg Boss 17 Got bumper prize money, Abhishek was runner up

DESK : रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 17 के विनर का ऐलान कर दिया गया है। सुपरस्टार सलमान खान के इस शो को मुनव्वर फारूकी ने जीत लिया है और वह बिग बॉस 17 के विनर के रूप में आगे आए हैं। बताया जा रहा है कि इस ग्रैंड फिनाले में मुनव्वर ने अभिषेक कुमार को वोटिंग पोल में हरा दिया है। वहीं खबर समाने आते ही मुनव्वर फारूकी समर्थकों के बीच ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी।



मुनव्वर फारूकी ने इस सीजन का खिताब जीत लिया है। फाइनल में मुनव्वर के अलावा अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण महाशेट्टी शामिल थे। उन सभी को पीछे छोड़ते हुए ये ट्रॉफी उन्होंने अपनी नाम कर ली। वहीं अभिषेक शो के फर्स्ट रनरअप रहे। मुनव्वर ने बिग बॉस 17 का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने ये जीत अपने बर्थडे के मौके पर हासिल की। बता दें 28 जनवरी को वो 32 साल के हो गए हैं। बिग बॉस जीतने पर मुनव्वर फारूकी को चमचमाती ट्रॉफी मिली है। इसके साथ उन्हें 50 लाख रुपये प्राइज मनी और एक चमचमाती Hyundai Creta कार भी मिली है।


बिग बॉस के अब तक 16 सीजन रिलीज हो चुके हैं। इस बार बिग बॉस का 17वां सीजन रहा था। शो के होस्ट सलमान खान ने हर साल की तरह इस साल भी बिग बॉस के सेट पर कंटेस्टेंट्स का खूब तेल निकाला। वहीं पहली बार ऐसा हुआ है कि बिग बॉस का फिनाले 6 घंटे तक चला है। शाम 6 बजे से शुरू हुआ ये शो राज 12 बजे तक चला।



Copy