Hindi News / यूपी के बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की हुई मौत, हाई अलर्ट...

मुख्तार अंसारी की मौत : यूपी के बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की हुई मौत, हाई अलर्ट पर यूपी पुलिस, मऊ और गाज़ीपुर मे सुरक्षा टाइट

Edited By:  |
mukhtar ansari ki maut mukhtar ansari ki maut

यूपी के बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। इलाज के दौरान अंसारी की मौत हो गई है। जेल में बंद मुख्तार अंसारी की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिन्हें आनन-फानन में उन्हें बांदा मेडिकर कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि जेल में बंद मख्तार अंसारी को अचानक पेट में दर्द शुरू हो गया। जिसको देखते हुए जेल प्रशासन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनकी मौत हो गई।

इधर मौत की खबर मिलते ही यूपी पुलिस एक्टिव हो गयी है। मऊ और गाज़ीपुर मे सुरक्षा टाइट कर दी गई है। बाँदा मे भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या मे पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। डीजीपी मुख्यालय ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिया है।