Bihar : पद्मश्री अवार्डी डॉक्टर से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, नहीं देने पर पुराने दिन याद दिलाने की दी थी धमकी, कुख्यात का बेटा है आरोपी

Edited By:  |
Reported By:
 Man demanding extortion from Padmashree awardee doctor arrested  Man demanding extortion from Padmashree awardee doctor arrested

PATNA :बिहार में एकबार फिर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक बड़े डॉक्टर से रंगदारी मांगी है। कंकड़बाग में राजेंद्रनगर ओवरब्रिज के पास क्लिनिक चलाने वाले ऑर्थोपेडिक डॉक्टर और पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित डॉ. आरएन सिंह से रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है।


पद्मश्री अवार्डी डॉक्टर से रंगदारी की मांग

जानकारी के मुताबिक ये रंगदारी कुख्यात बिंदु सिंह के बेटे रौशन ने मांगी है। रौशन का घर भी डॉ आरएन सिंह के क्लिनिक वाली गली के कॉर्नर पर स्थित है। डॉ आरएन सिंह विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। वह 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में यजमान के रूप में शामिल हुए थे।

नहीं देने पर पुराने दिन याद दिलाने की दी धमकी

उन्होंने घटना के संबंध में कंकड़बाग थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है। इसके बाद रौशन को गिरफ्तार कर लिया गया। सिटी एसपी पूर्वी भारत सोनी ने मामला दर्ज करने और आरोपित रौशनी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक आरोपित ने डॉ. आरएन सिंह के निजी सहायक को फोन कर डॉ. आरएन सिंह से बात की और कहा कि मैं रौशन बोल रहा हूं। डॉक्टर साहब मदद कीजिए...नहीं तो पुराना दिन याद दिला देंगे। इसके बाद अगली सुबह वह डॉ. आरएन सिंह से मिलने के लिए उनके क्लिनिक भी पहुंच गया और उन्हें ढूंढने लगा। इसके बाद वहां मौजूद स्टाफ डर गये और कंकड़बाग थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी लेकिन तबतक रौशन वहां से निकल गया।

डॉ. आरएन सिंह की माने तो उसने कहा कि वह बिंदु सिंह का बेटा रौशन है। उसने रंगदारी मांगी और फिर हॉस्पिटल भी पहुंच गया।


Copy