गढ़वा: बड़ी खबर गढ़वा से है जहां पुलिस ने सोमवार को महिला के साथ छेड़खानी के आरोप में गढ़वा मंडल कारा के एक कर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने मंडल कारा के कर्मचारी अशोक कुमार पर गढ़वा थाना में छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. महिला ने आरोप लगाया कि अशोक कुमार जबरन उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. लेकिन काफी सूझबूझ से महिला खुद को बचाने में सफल रही. जब उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और ग्रामीणों की मदद से आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया.