पटना। महाराष्ट्र में सियासी तस्वीर बदल गयी है। एक बार फिर वहां बीजेपी की सरकार बनने वाली है। बदले हुए समीकरण में देवेन्द्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ने राजभवन जाकर राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया।एक नाथ शिंदे सीएम पद की शपथ लेंगे।सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद देवेन्द्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ने पत्रकारों को संबोधित भी किया।एकनाथ शिंदे ने कहा कि बडी पार्टी होने के बाद भी बीजेपी उन्हें मौका दिया है। इसके लिए वे पीएम मोदी और अमित शाह का शुक्रगुजार हूं।
इससे पहले उद्धव ठाकरे को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना था लेकिन राज्यपाल कोश्यारी के महाराष्ट्र की उद्धव सरकार को बहुमत साबित करने का आदेश देने के बाद आज विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया था, लेकिन इस आदेश को असंवैधानिक करार देते हुए शिवसेना सुप्रीम कोर्ट चली गई थी। लेकिन कोर्ट ने भी बहुमत साबित कर सरकार बनाने की बात कही जिसके बाद उद्धव ठाकरे ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। उससे पहले बुधवार को देर शाम उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफा देते ही बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया। इस बीच आज ही एकनाथ शिंदे गोवा से मुंबई पहुंचे और सीधे देवेन्द्र फडणवीस से मिलने पहुंचे। फिर दोनों एक साथ सरकार बनाने का दावा पेश करने राजभवन गए।
दावा पेश करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे सीएम होंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में बीजेपी सबसे बडी पार्टी के रुप में आयी थी।2019 में BJP और शिवसेना साथ में चुनाव लड़ी। पीएम मोदी जी के नेतृत्व में हमें पूर्ण बहुमत मिला। पीएम जी ने चुनाव के दौरान BJP के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की और वो नाम सबको मंजूर भी था।लेकिन चुनाव के बाद शिवसेना के नेताओं ने निर्णय किया कि बालासाहेब ठाकरे जी ने जिन विचारों का जीवन भर विरोध किया ऐसे लोगों के साथ उन्होंने गठबंधन किया। इसके बाद हमने ढाई साल में एक सरकार देखी जिसमें न कोई तत्व, न कोई विचार और न गति थी। वो लोग चालू इंफ्रास्ट्रक्चर को बंद कर रही थी। वो लगातार भ्रष्टाचार में ल
