पटना। केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी विधेयक पेश किया। इस विधेयक को पेश करने पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि अमेरिका, चीन, ऑस्ट्रेलिया, कोरिया और जापान जैसे देशों ने पहले ही एंटी डोपिंग क़ानून अपना लिया था। अब भारत भी इन देशों में शामिल होगा। इस विधेयक में भारत में खेलों को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता और सरकार के विभिन्न उपायों का प्रावधान किया गया है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम अभी एक वर्ष में 6,000 सैंपल का परीक्षण कर रहे हैं।हम जब अपने देश में बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी करेंगे तब हमें एक महीने में 10,000 सैंपल का परीक्षण करना होगा।इसलिए हमें परीक्षण प्रयोगशालाओं की संख्या भी बढ़ानी होगी।
इस विधेयक को पेश करने के पीछे का उद्देश्य यह रहा कि खेलों में डोपिंग रोधी गतिविधियों को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी का गठन का प्रावधान करने और खेलों में डोपिंग के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन को प्रभावी बनाना है।
