Hindi News / मनरेगा के तहत राशि गबन करने का आरोप, भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच...

लोहरदगा : मनरेगा के तहत राशि गबन करने का आरोप, भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच ने की कार्रवाई की मांग

Edited By:  |
lohardaga lohardaga

लोहरदगा: भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच ने भ्रष्टाचार के आरोपियों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया है. मंच के जिला अध्यक्ष शकील अख्तर ने प्रेस कांफ्रेंस करकहा कि यदि दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन राजधानी में धरना-प्रदर्शन करेगा.

शकील अख्तर ने बताया कि पेशरार और सेन्हा पंचायत के पूर्व पंचायत सचिव पर मनरेगा के तहत राशि गबन का आरोप है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी और न्यायालय के आदेश पर संबंधित राशि जमा भी कराई गई. इसके बावजूद उन्हें लगभग छह पंचायतों का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है.

उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित पंचायतों में 13वीं, 14वीं और 15वीं वित्त आयोग की राशि के उपयोग में भी अनियमितता हुई है. बिना स्वामित्व प्रमाण के खनिजों पर कटौती कर लाभुकों को भुगतान किया गया. जिससे सरकार को भारी राजस्व का नुक्सान पहुंचा है.मंच ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है.