PATNA-दिल्ली एम्स से लालू प्रसाद की पहली तस्वीर आई है। इसमे लालू प्रसाद को आक्सिजन लगाया गया है। लालू नींद में सोए नजर आ रहे हैं। डॉक्टर का कहना है कि लालू यादव के शरीर में आज सुबह तक किसी तरह का कोई भी मूवमेंट नहीं पाया गया। एक तरह से उनका शरीर लॉक हो गया है। बढ़ती समस्याओं के चलते दिल्ली एम्स में डॉक्टरों ने लालू यादव की तमाम जांच की। वहीं दूसरी तरफ लालू यादव के समर्थक उनके स्वस्थ होने के लिए पूजा पाठ कर रहे हैं। ऐसे में पटना के कई मंदिरों में उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए हवन भी की जा रही है।

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के कंधे और पैर में चोट लगने की वजह से उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। बता दें कि बिहार के पूर्व सीएम पटना स्थित अपने घर में सीढ़ी चढ़ने के दौरान गिर पड़े थे। जिसके बाद उन्हें पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन सुधार अधिक न होने के चलते उन्हें पटना से एयर एम्बुलेंस के जरिए दिल्ली लाया गया।

दिल्ली लाने को लेकर लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने जानकारी दी कि एम्स के डॉक्टर लालू प्रसाद की बीमारियों की हिस्ट्री पहले से जानते हैं। इसलिए उन्हें पटना से दिल्ली लाया गया है। उन्होंने कहा कि लालू यादव के शरीर में तीन जगह फ्रैक्चर हुआ है। बता दें कि लालू यादव की हालत और खराब होने के पीछे दवाओं का ओवरडोज बताया जा रहा है।