खेल-खेल में मिले चांदी और तांबे के सिक्के : आग की तरह फैली खबर, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने की खुदाई

Edited By:  |
Reported By:
khel khel me mile chandi aur sone ke sikke khel khel me mile chandi aur sone ke sikke

रोसड़ा : खबर है रोसड़ा से जहां खेल खेल में बच्चों को कुछ चांदी और तांबे के सिक्के मिले हैं। वहीँ सिक्का मिलने की सूचना गांव में आग की तरह फ़ैल गई। मौक पर पहुंचे गांव वालों ने बच्चों के बताये जगह पर खुदाई किया तो उन्हें और भी सिक्के मिले। इसके बाद अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई तो यह सब कुछ निकल कर सामने आया।

मामला रोसड़ा के हसनपुर प्रखंड का है जहां मंगलगढ़ टीले के समीप खेल रहे बच्चों को कुछ चांदी और तांबे के सिक्का मिला है। सूचना पर पहुंची हसनपुर थाना ने उक्त स्थल पर पहुंचकर सारी बातो की जानकारी ग्रामीणों से ली और फिर एक ट्रैक्टर की सहायता से फिर से खुदाई कराया। ट्रेक्टर से हुई खुदाई के दौरान ही कुछ और सिक्के मिले। इस दौरान मिले सिक्कों को रोसड़ा एसडीओ ब्रजेश कुमार को दिया गया। सिक्का मिलते ही एसडीओ मंगलगढ़ गांव पंहुचकर सभी बातों की जानकारी ग्रामीणों एवं उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों से ली।

जानकारी लेने के बाद रोसड़ा एसडीओ ने हसनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी जयकिशन को खुदाई के दौरान प्राप्त सिक्के को जांच कराने का निर्देश दिया और खुदाई में मिले सिक्कों को जांच के लिए अपने साथ ले गए। इधर गांव में खेतों से तांबे और चांदी के कई सिक्के मिलने के बाद लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे।


Copy