चल यार धक्का मार... : खटारा जिप्सी को झेल रही बिहार पुलिस, क्रिमिनल्स को क्या खाक दौड़ाएगी...

Edited By:  |
Reported By:
khatara police gipsy ko dhakka maar kar behai hui bihar police khatara police gipsy ko dhakka maar kar behai hui bihar police

औरंगाबाद : बिहार पुलिस को संसाधन युक्त बनाने के लिए सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन बिहार के औरंगाबाद से आई एक वीडियो सभी कयासों पर विराम लगा रही है। दरअसल सड़क पर बंद पड़ी पुलिस जिप्सी को कुछ पुलिस वाले धक्का मार मार कर स्टार्ट करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

मामला औरंगाबाद के दाउदनगर -बारुण रोड स्थित दाउदनगर थाना का है। जहां पुलिस जवान एक जिप्सी को धक्का मार कर स्टार्ट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि गश्ती से वापस लौटने के दौरान ही बीच रास्ते में जिप्सी अचानक ही रुक गई जिसके बाद गाड़ी में सवार सभी जवान गाड़ी को धक्का दे देकर स्टार्ट करने लगे। आज नजारा बिहार की तेज तर्रार और बेहतर पुलिसिंग की पोल खोल गई।

IPS राजविंदर सिंह भट्टी ने बिहार DGP के पद का कार्यभार लेने के दौरान ही एक्शन में नजर आने लगे थे। डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय में संबोधन के दौरान कहा कि क्रिमिनल्स कौ दौड़ाओ। मुझे वो बैठे हुए बिल्कुल पसंद नहीं हैं। क्राइम होने से पहले ही एक्टिव रहो। उनको दौड़ाओगे तो क्राइम कम होगा। वो बैठे रहेंगे तो दिमाग में खुराफात चलता रहेगा। अगर आप अपराधियों को नहीं दौड़ाएंगे तो वो आपको दौड़ाएंगे। आगे आप देख लें कि आपको क्या करना है। उन्होंने आगे कहा कि मैं बस ये देखना चाहूंगा कि आप उनको दौड़ा रहे हैं या नहीं।

अब भला ऐसी धक्कामार गाड़ी के सहारे पुलिस अपराधियों को क्या पकड़ पाएगी। पुलिस की गाड़ियों को भी अपडेट होना पड़ेगा। समय समय पर उनका भी सही मेंटेनेंस जरुरी है।


Copy