Hindi News / बाबा बैद्ययनाथ का विधिवत पूजा-अर्चना की

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पहुंचे बाबानगरी : बाबा बैद्ययनाथ का विधिवत पूजा-अर्चना की

Edited By:  |
kendriya mantri bhupendra yadav pahuchey babanagri kendriya mantri bhupendra yadav pahuchey babanagri

देवघर:केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव मंगलवार को बाबानगरी पहुंचे. जहां उन्होंने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाबा बैद्ययनाथ का विधिवत पूजा-अर्चना की. देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की.केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने गर्भगृह में प्रवेश कर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न की.

मंदिर परिसर में पूजा के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला. केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की.

इस दौरान उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और मंदिर प्रशासन के लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने पूजा को विधिवत संपन्न कराया. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि आम श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो सके. केंद्रीय मंत्री के इस दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा गया और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रही.

बता दें कि देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम हिंदू धर्म के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और इसकी धार्मिक महत्ता देश-विदेश तक फैली हुई है. यहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलार्पण के लिए पहुंचते हैं, वहीं सावन और श्रावणी मेले के दौरान यह संख्या लाखों में पहुंच जाती है.