बोकारो : झारखंड के बोकारो विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार श्वेता सिंह ने भी चुनाव जीत चुकी हैं. उन्होंने कड़े संघर्ष के बाद भाजपा प्रत्याशी बिरंचि नारायण को शिकस्त दी है.

बोकारो से कांग्रेस प्रत्याशी श्वेता सिंह की हुई जीत, भाजपा प्रत्याशी बिरंचि नारायण को हराया

चुनाव में मिली जीत के बाद श्वेता सिंह ने कहा कि यह हमारे बोकारो के परिवार के लोगों की जीत है. ग्रामीण क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने का काम किया जाएगा. शिक्षा को लेकर भी काम किया जाएगा. जो भी हमारे मेनिफेस्टो में है, वह विधानसभा में पूरी तरह से धरातल पर उतारने का काम किया जायेगा.