रांची : झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक 12 फरवरी 2024 को होगी. मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में अपराह्न 4 बजे से बैठक होगी. बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. पूर्व में हेमंत सोरेन सरकार की ओर से शुरु की गई योजनाओं को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी.