जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल का संकट : पेट्रोल पम्प पर लंबी कतारें,कई पंपों पर लगे "No Stock" के बोर्ड
Edited By:
|
Updated :14 May, 2026, 05:28 PM(IST)
जमशेदपुर:जिले में पेट्रोल-डीजल का संकट गहराता जा रहा है. शहर के कई पेट्रोल पम्प पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है. सड़कों पर भी जाम की स्तिथि बनी हुई है. कदमा, मानगो, बिष्टुपुर, साकची, सोनारी, पोटका के पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ और लंबी कतारें लगी हुई हैं. वहीं, कई पंपों पर तो स्टॉक खत्म हो गया है ("No Stock" बोर्ड लगे हैं).
वहीं, शहर में ट्रैफिक जाम भी बढ़ गया है. पुलिस और प्रशासन को व्यवस्था संभालने में मुश्किल हो रही है. कई लोग घंटों लाइन में लगे हुए है. लोगों का कहना है कि पिछले कई घंटो से लाइन में लगे हुए हैं लेकिन अब तक तेल नहीं मिला है. लोग परेशान होकर एक पेट्रोल पंप से दूसरे पेट्रोल पंप पर इधर-उधर जा रहे हैं.





