रांची: डुमरी विधायक जयराम महतो द्वारा बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का मामला अब गहराता जा रहा है. इस घटना के विरोध में धनबाद जिला बल के पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने एकजुट होकर विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, तो दूसरी तरफ बरवाअड्डा थाना प्रभारी ने FIR भी विधायक के खिलाफ दर्ज कराया है.
वहीं,विधायक जयराम महतो के ऑडियो वायरल होने के बाद बीजेपी का कहना है कि ऑडियो की अच्छे तरह से जांच होनी चाहिए और अगर सही में यह ऑडियो जयराम महतो का है तो एक जनप्रतिनिधि के लिए की पदाधिकारी को गाली गलौज करना उचित नहीं है
वहीं,इस मुद्दें पर कांग्रेस ने कहा कि विधायक को संसदीय परम्परा का पालन करना चाहिए. वायरल ऑडियो की जांच होनी चाहिए.
इसके साथ ही मिली जानकारी के मुताबिक,बरवाअड्डा थाना प्रभारी ने विधायक पर FIR भी दर्ज कराए है लेकिन आगे ऑडियो जयराम महतो का है तो किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए इस तरह के भाषा का प्रयोग करना शोभा नहीं देता.

