LOHARDAGA:-बड़ी खबर झारखंड के लोहरदगा से है..यहां आईएसआईएस(ISIS) से संबंधित आतंकवादी गिरफ्तार हुआ है.।
गिरफ्तार किए गए आतंकवादी का नाम शहबाज बताया जा रहे है।उसे शहरी क्षेत्र के न्यू रोड से गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शहबाज को इंटिजिलेस ब्यूरो (I B) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने शहबाज को गिरफ्तार किया हैं।संबंधित टीम शहबाज से लगातार पूछताछ कर रही है.गिरफ्तार शहबाज के पास से आपत्तिजनक वीडियो,पेन ड्राइव,पाकिस्तान खुफिया एजेंसी के संबंध के प्रमाण और अन्य समान बरामद किए गए हैं।
सूत्रों की माने आरोपी शहबाज कुछ लोगो को ट्रेनिंग दे रहा था.जांच एजेंसी की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.इस मामले पर अभी जिला पुलिस समेत कोई भी एजेंसी कुछ बोलने से बच रही है लेकिन आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठन से जुड़े आतंकी का लोहरदगा से गिरफ्तार होने न सिर्फ लोहरदगा जिला बल्कि पूरे झारखंड के लिए अलर्ट करने वाली खबर है.
