पटना ज़ू है घूमने का प्लान तो... : अलर्ट हो जाएं श्रीमान, टाइमिंग में हो गया बदलाव

Edited By:  |
 If you are planning to visit Patna Zoo... Be alert sir, there has been a change in timing  If you are planning to visit Patna Zoo... Be alert sir, there has been a change in timing

पटना : चिड़ियाघर जाने वालों को लेकर एक बड़ी खबर है। 1 मार्च से पटना चिड़ियाघर सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। यह बदलाव मौसम में बदलाव को देखते हुए लिया गया है। इसके तहत पटना चिड़ियाघर और अन्य पार्कों में आगंतुकों और सुबह की सैर करने वालों के लिए समय में बदलाव किया गया है।

ठंड के कारण बदला गया था समय

ठंड के कारण अक्टूबर में जू और पार्कों में विजिटर्स के आने-जाने का समय बदला गया था। इससे पहले ठंड के दिनों में पटना जू सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता था। वहीं, पार्कों के खुलने की टाइमिंग सुबह 5:30 से रात 7:30 बजे तक था। जू में प्रति वयस्क 30 रुपए और प्रति शिशु 10 रुपए प्रवेश शुल्क लगता है। इसके अलावा नौकायान, शिशु उद्यान, मछलीघर, आदि का अलग से शुल्क लगता है।

गर्मी में दर्शकों की संख्या में आती है गिरावट

पटना जू के रेंज ऑफिसर अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि हर साल मौसम को देखते हुए समय में बदलाव किया जाता रहा है। ठंड के समय जू में घूमने के समय में एक-एक घंटे की कटौती होती है, तो वहीं ठंड में बढ़ जाती है। पटना जू में हर दिन औसतन 6 हजार विज़िटर्स आते हैं जो की ठंड में बढ़कर 8-9 हजार हो जाती है। मगर गर्मी में विजीटर्स की संख्या में 40% गिरावट आती है। कड़ी धूप और लू चलने के कारण ज्यादातर विज़िटर्स शाम ढलने के थोड़ा पहले ही आते हैं।

गर्मी में जानवरों के खान-पान पर रखा जाता है विशेष ध्यान

गर्मी बढ़ने का असर जानवरों पर भी दिखता है। जू प्रशासन गर्मी में जानवरों की देखभाल और उनके खान-पान पर विशेष ध्यान देती है। भीषण गर्मी में बाघ और शेर की गुफाओं में ठंडी हवा देने के लिए कूलर लगाए जाते हैं। बाड़े को पुआल से ढककर लू और गर्म हवा से बचाया जाता है। वहीं, अन्य जानवरों को तपिश कम करने के लिए फुहारे छोड़े जा रहे हैं। चिंपैंजी को नारियल पानी पिलाया जाता है।


Copy