लोहरदगा:- लोहरदगा एसपी हरीश बिन जाम को मिलेगी सूचना पर पुलिस की टीम ने सदर थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है। रविवार को लोहरदगा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब के कारोबार में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई।


लोहरदगा में भारी मात्रा में शराब बरामद,एक गिरफ्तार

बता दे कि एसपी ने कार्रवाई को लेकर औचक छापेमारी दल का गठन किया था। निंगनी गांगुपारा के किराना दुकानदार 42 वर्षीय सुनील कुमार साहू के दुकान से विभिन्न कंपनियों की अवैध शराब और बियर की 73 पैक बोतलें बरामद की गई हैं। छापामारी दल में पुलिसकर्मी अमित कुमार सिंह, थाना प्रभारी अनिल उरांव, रविन्द्र बैठा, रंजन कुमार सिहं, आनन्द कुमार, क्रीस्तोफर तिर्की, चालक मुकेश कुमार शर्मा आदि शामिल थे।