हैवान पति की कारस्तानी : पहले पत्नी और बेटी का काटा सिर,फिर शव के साथ ली सेल्फी

Edited By:  |
Reported By:
haiwan pati ki karstani haiwan pati ki karstani

मधेपुरा : बड़ी खबर सामने आयी है मधेपुरा से जहां सनकी युवक ने पारिवारिक विवाद में पत्नी और बेटी की नृशंस हत्या कर दी है। इतना ही नहीं हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पत्नी के सिर को लेकर अपने ससुराल पहुंचा और गांव के बाहर ही एक चबूतरे पर रख दिया। मामले की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीँ सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

मामला मधेपुरा के सदर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां गोधेला गांव में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या कर दी है। जानकारी मिल रही है कि गोधेला के बाबुल राजा की बहन की शादी वर्ष पूर्व श्रीनगर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव में हुई थी। महिला को 3 बच्चे भी थे। महिला का पति के साथ अक्सर विवाद होते रहता था।

जिस कारण पति अक्सर ही उसकी पिटाई करता था। प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता 15 दिन पहले अपने मायके आ गई थी। इस बीच लगभग 10 दिन पहले विवाहिता का पति ससुराल आया और पत्नी को साथ चलने के लिए मनाने का प्रयास किया। लेकिन पत्नी ने साथ चलने से साफ़ इंकार कर दिया। फिर पति अपने साथ गांव के वार्ड सदस्य सहित 8-10 लोगों के साथ आया। गांव में पंचायत भी हुई। जिसमें फैसला हुआ कि दोनों राजी खुशी से रहेंगे। इसके बाद विवाहिता की विदाई कराई गई। फिर

वहीँ शनिवार की सुबह जब गांव के लोग खेत की ओर टहलने के लिए निकले तो गांव से बाहर पुलिया पर एक महिला का सिर रखा देखा। जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। इसकी सूचना मिलते ही गांव के बहुत सारे लोग वहां जुट गए। इसके बाद लोगों ने शव की पहचान बाबुल राजा की बहन रुखसाना के रूप में की। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच के दौरान ही पुलिस को पूरी कहानी पता चली तो उन्होंने आरोपी के गांव में संपर्क किया। वहां जब मृतका के ससुराल की तलाशी ली गई तो मृतका और बेटी की सिर कटी लाश भी बरामद की गई। पुलिस ने बताया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने दो बच्चों को लेकर फरार चल रहा है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। वहीँ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Copy