मधेपुरा : बड़ी खबर सामने आयी है मधेपुरा से जहां सनकी युवक ने पारिवारिक विवाद में पत्नी और बेटी की नृशंस हत्या कर दी है। इतना ही नहीं हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पत्नी के सिर को लेकर अपने ससुराल पहुंचा और गांव के बाहर ही एक चबूतरे पर रख दिया। मामले की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीँ सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।